किसान आयोग की कमान संभालते ही सक्रिय हुए चौधरी राजेंद्र सिंह
रुडकी, सितम्बर 25 -- रुड़की, संवाददाता। किसान आयोग के अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद चौधरी राजेंद्र सिंह का शुक्रवार को सिविल लाइंस के कैंप कार्यालय पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। चौधरी राजेंद्र सिंह दूसरी बार किसान आयोग के अध्यक्ष बने हैं। स्वागत के दौरान उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके लिए लगातार कार्य किया जाएगा। किसानों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.