किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाएं और कृषि उत्पादन में वृद्धि करें: अटल
गुमला, जून 13 -- भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कृषि भवन सभागार में शनिवार को खेत बचाओ सह संतुलित उर्वरक उपयोग विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र बिशुनपुर के वैज्ञानिक अटल तिवारी ने किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।उन्होंने कहा कि इस वर्ष कम वर्षा की संभावना को देखते हुए किसानों को मौसम के अनुकूल फसलों का चयन करना चाहिए। साथ ही खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तरीके अपनाने की सलाह दी। उन्होंने किसानों से अपने खेतों की मिट्टी की जांच कराने का आग्रह करते हुए कहा कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने से भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहती है और बेहतर उत्पादन प्राप्त होता है। यह भी पढ़ें- हरी खाद का प्रयोग कर मिट्टी को बनाएं स्वस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.