रुडकी, सितम्बर 26 -- इकबालपुर शुगर मिल पर 130 करोड़़ रुपये से अधिक का गन्ना भुगतान वर्षों से लंबित है, जिससे नाराज किसानों का आक्रोश अब चरम पर पहुंच गया है। उत्तराखंड किसान मोर्चा के नेतृत्व में चल रहे धरने के दौरान शुक्रवार को किसानों ने एलान किया कि 27 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास के बाहर संगठन के दस किसान आत्मदाह करेंगे। किसानों का धरना ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर जारी है, जहां किसानों की भीड़ प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। छह साल से नहीं मिला बकाया उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने बताया कि पिछले छह वर्षों से गन्ना भुगतान को लेकर किसान सरकार और मिल प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। प्रदर्शन, धरने और वार्ताओं के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं की लगातार अनद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.