हरिद्वार, फरवरी 11 -- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने अमेरिका के साथ हुए समझौते को किसानों के विरुद्ध बताया। प्रेस को जारी बयान में गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के गला काटने वाला समझौता अमेरिका के साथ किया है। ऐसी क्या कमजोरी थी जो केंद्र सरकार ने चुपचाप अमेरिका के साथ डील की और भारतीय किसानों को अनदेखा किया। उन्होंने कहा कि गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया जाएगा। इसमें हजारों की संख्या में किसान शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की डील से किसान बर्बाद हो जाएगा। सरकार किसान विरोधी कार्य कर रही है। सरकार अडानी व अंबानी जैसे पूंजीपतियों के लिए कार्य कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...