श्रावस्ती, अप्रैल 11 -- गिरंटबाजार, श्रावस्ती। श्रावस्ती जिलाधिकारी अश्वनी कुमार पाण्डेय ने शासन के निर्देश पर सभी तहसील क्षेत्रों में किसानों की समस्या को देखते हुए किसान आईडी कार्ड बनाने के लिए प्रत्येक ग्रामपंचायतों में राजस्व विभाग व कृषि विभाग के कर्मचारी के बीच प्रधान ,क्षेत्र पंचायत से सहयोग लेकर आम किसानों की किसान आईडी बनाने का फरमान सुनाया तो उपजिलाधिकारी जमुनहा संजय कुमार राय ने सभी लेखपालों को ग्राम पंचायत में बैठक कर किसानों के बीच उपस्थित होकर किसान आईडी कार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया।अब किसानों खाद ,बीज ,गेंहू ,धान बेचने से लेकर खेती किसानी करने के लिए कृषि यंत्रों से लेकर सभी कामों में आसानी होंगी।शनिवार को जमुनहा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरनिया में पंचायत सचिवालय पर ग्राम प्रधान जाकिर खां की अध्यक्षता में लेखपाल स...