किसान आंदोलन से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमिल शर्मा निक्कू पंडित देर रात हाउस अरेस्ट
रामपुर, जुलाई 22 -- रामपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार खाद की किल्लत और स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रस्तावित राज्यव्यापी प्रदर्शन से ठीक पहले थाना सिविल लाइंस पुलिस ने मंगलवार की देर रात लगभग 11:35 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा निक्कू पंडित को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय निर्देश (पत्रांक: 50/0118) के तहत 22 जुलाई को प्रदेशभर में प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य खरीफ की फसल के लिए यूरिया एवं डीएपी खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों की आवाज उठाना और स्मार्ट मीटर के नाम पर लगातार बढ़ रहे बिजली बिलों से परेशान आम उपभोक्ताओं के पक्ष में आवाज़ बुलंद करना था। यह भी पढ़ें- महापंचायत में सरकार पर बरसे किसान, नारेबाजी के बीच 21 सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.