संभल, जुलाई 15 -- रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत आयोजित हुई। इसमें 21 जुलाई को संयुक्त किसान मोर्चा और भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय आह्वान पर जिला मुख्यालय पर होने वाले आंदोलन की सफलता की रणनीति तैयार की गई। इसके बाद किसान पदाधिकारी कलक्ट्रेट पर डीएम से मिले और समस्याओं के समाधान को ज्ञापन भी सौंपा। बुधवार को पंचायत में भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध, गंगा एक्सप्रेसवे व हाईवे के लिए अधिग्रहित भूमि का सर्किल रेट बढ़ाने, नियमित बिजली आपूर्ति, बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि, यूरिया-डीएपी की कालाबाजारी रोकने, आधार कार्ड से खाद वितरण, अंश निर्धारण की त्रुटियां गांव-गांव शिविर लगाकर दूर करने, गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पूरी करने, कटों पर स्पीड ब्रेकर लगाने, प्रभावित किसानों को टोल टैक्स में छूट देने तथा मक्का...