किसान अरिंदम चक्रवर्ती सीएम के हाथों हुए सम्मानित
जामताड़ा, जून 16 -- जामताड़ा। जिला के कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के प्रगतिशील किसान अरिंदम चक्रवर्ती को रांची में आयोजित तीन दिवसीय कृषि व्यापार मेला में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया गया है। यह जामताड़ा जिले के कृषि क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कृषि व बागवानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए है। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय इस भव्य कृषि व्यापार मेले में जामताड़ा जिले से 25 प्रगतिशील किसानों और ग्राम स्तरीय कार्यकर्ताओं (वीएलडब्लू) के एक दल ने भाग लिया। मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों और नए कृषि उपकरणों से रूबरू कराना था। इसी दौरान जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के किसान अरिंदम चक्रवर्ती को खेती के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और नवाचारी प्रयासों के लिए मंच पर मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.