किसान अपने खेत की मिट्टी की जांच अवश्य कराएं
सोनभद्र, जून 19 -- म्योरपुर। हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक परिसर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार म्योरपुर में यूपी डाप्स योजना के तहत गुरुवार को 30 ग्राम पंचायतों के लगभग 300 किसानों को नि:शुल्क बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और विभागीय अधिकारियों से खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।इस दौरान सहायक तकनीकी प्रबंधक रमेश कुमार ने कहा कि किसान बंधु अपनी खेती को लाभकारी बनाने के लिए सबसे पहले अपने खेत की मिट्टी की जांच अवश्य कराएं। मिट्टी परीक्षण के आधार पर ही उर्वरकों का संतुलित उपयोग करें, जिससे लागत कम होगी और उत्पादन में वृद्धि होगी। यह भी पढ़ें- रसायनिक खाद का किसान कम करें उपयोग उन्होंने किसानों को रासायनिक उर्वरकों के सीमित उपयोग की सलाह देते हुए जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.