किसान अनुदानित और नि:शुल्क बीज के लिए कराएं ऑनलाइन बुकिंग
हमीरपुर, जून 30 -- हमीरपुर। जनपद के किसानों को खरीफ सीजन की बुआई के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अनुदानित एवं नि:शुल्क बीज वितरण की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। जिला कृषि अधिकारी डॉ.हरीशंकर ने जनपद के सभी कृषकों से अपील की है कि वे समय रहते विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग कर योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के अंतर्गत मूंग, उड़द, अरहर, तिल, मूंगफली, सोयाबीन, मक्का, ज्वार तथा बाजरा सहित विभिन्न खरीफ फसलों के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सामान्य बीज वितरण योजना के तहत मूंग, उड़द, अरहर एवं तिल के बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध हैं, जबकि नि:शुल्क दलहन एवं तिलहन बीज मिनीकिट कार्यक्रम के अंतर्गत ज्वार, बाजरा, सांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.