शामली, अक्टूबर 3 -- कांधला/शामली। जनपद में कांग्रेस की किसान अधिकार यात्रा शनिवार को गंगेरू बस अड्डे से शुरू हुई। किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान, जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव और यात्रा प्रभारी आलम खान की मौजूदगी में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजीव आर्य ने यात्रा का शुभारंभ किया। करीब 20 किलोमीटर की पैदल यात्रा के बाद मलकपुर में जनसभा के साथ यात्रा का समापन हुआ। रास्ते में जगह-जगह किसानों ने पुष्पवर्षा और गन्ना भेंट कर यात्रा का स्वागत किया। आयोजित सभा को संबोधित करते हुए किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी संजीव आर्या ने भाजपा सरकार पर किसानों के शोषण का आरोप लगाया। यह भी ...