फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 5 -- कायमगंज, संवाददाता। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के किसान सोमवार को तहसील परिसर पहुंचे। किसान नेताओं ने खुलकर अपनी समस्याएं रखी। कहा गया कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां करीब 80 प्रतिशत किसान-मजदूर कड़ी मेहनत कर देश का पालन पोषण कर रहे हैं, लेकिन सरकार की कुछ गलत कृषि नीतियों के चलते किसान कर्ज में डूबता जा रहा है। पंचायत में शाम के समय हो रही बिजली कटौती को रोकने और किसानों को सिंचाई के लिए सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग रखी गई। इसके साथ ही घरेलू बिजली बिल माफ किए जाने और उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ करने की जोरदार मांग उठी। इस दौरान किसान नेताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। किसान नेता प्रेमचंद सक्सेना, रामबहादुर, नीरज, रूपा देवी, रमेश चंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.