विकासनगर, दिसम्बर 29 -- कृषि विभाग की ओर से सोमवार को किसान दिवस के अवसर पर ब्लॉक सभागार कालसी में बैठक आयोजन किया गया। विभागीय अधिकारियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही किसानों को जैविक और उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी जगत सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीवान सिंह, सुंदर सिंह, गजेंद्र सिंह, चरण सिंह, सहायक कृषि अधिकारी अभिषेक अग्रवाल, छवि सोनी, तनु शर्मा, खजान सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.