सिमडेगा, जुलाई 12 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड की टूटीकेल पंचायत में आत्मा विभाग के तत्वावधान में किसानों के बीच उड़द बीज का वितरण किया गया। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष रोज़ प्रतिमा सोरेंग मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ कोलेबिरा प्रखंड के आत्मा विभाग के पदाधिकारी एवं कृषि कर्मी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान किसानों को मिट्टी जांच के आधार पर उर्वरकों का संतुलित उपयोग, मिट्टी के अनुसार उपयुक्त फसल का चयन, समेकित पोषक तत्व व कीट प्रबंधन, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा, तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...