सहारनपुर, जून 15 -- नानौता। गन्ना सर्वे अभियान के अंतर्गत सोमवार को किसान सहकारी चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी एस.के. श्रीवास ने चीनी मिल क्षेत्र के ग्राम ड़ूभर किशनपुर पहुंचकर चल रहे गन्ना सर्वे कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य गन्ना अधिकारी शिवकुमार श्रीवास ने बताया कि 1 मई से शुरू हुआ गन्ना सर्वे का कार्य 30 जून तक पूर्ण किया जाना है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गन्ना सर्वे त्रुटिरहित एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराया जा रहा है। ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सर्वे कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों से अपील करते हुए कहा कि जिन कृषकों का अभी तक गन्ना सर्वे नहीं हुआ है, वे अपने संबंधित स...