झांसी, मार्च 18 -- जनपद में अभी भी करीब 51 हजार किसान ऐसे है जिन्होंने अब तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। इसे सीडीओ ने किसान दिवस में गंभीरता से लिया। उन्होंने किसानों से सीधे जुड़े विभागों को निर्देश दिए कि वह 10-10 फार्मर रजिस्ट्री करवाएं। कहा,किसान दिवस में किसानी में आ रही समस्याओं पर ही फोकस रखा जाए, अधिक से अधिक समस्याएं बताएं ताकि उनका निराकरण हो सके। मुख्य विकास अधिकारी जुनेद अहमद ने कहा कि किसान दिवस बेहद संवेदनशील व अति महत्वपूर्ण है। किसानों से कहा कि किसान इस अवसर पर अधिक से अधिक खेती किसानी में आ रहीं समस्याओं को उठाएं ताकि किसान दिवस की सार्थकता सिद्ध हो सके। अधिकारियों से कहा कि किसान दिवस में प्राप्त किसानों द्वारा दी गई शिकायतों को समय से विभागों को सुपुर्द कर दिया जाए ताकि समस्याओं का समय से निस्तारण हो सके।सीडीओ ने सभी...