दुमका, सितम्बर 25 -- दुमका, प्रतिनिधि। तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय गोड्डा के पांच छात्र रावे (ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव) कार्यक्रम के तहत दुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित भंगाहीर गांव में एक माह की ग्राम संलग्नता करेंगे। गांव के लिए शुभम उरांव, सुलेखा कुमारी, श्रेया, खुशी रानी और अनुष्का मुखर्जी को आवंटित किया गया है। वे डॉ. अभिजीत सतपथी के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। ग्राम संलग्नता के दौरान छात्र किसानों और ग्रामीण परिवारों से मिलकर खेती के स्थानीय तरीकों, फसल उत्पादन और कृषि संबंधी समस्याओं को समझेंगे। वे खेतों में जाकर अपने कक्षा ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ेंगे तथा किसानों के अनुभवों से भी सीखेंगे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: किताबों से खेतों तक: किसानों से सीखेंगे कृषि महाविद्यालय के छात्र एक महीने का यह प्रवास छात्रों को ग्र...