किसानों से संबंधित10 सूत्री मांग पत्र राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा
पलामू, जून 29 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला भाजपा किसान मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल किसानों की समस्याओं की ओर सोमवार को पलामू के उपायुक्त का ध्यान खींचा। इस क्रम में राज्यपाल के नाम 10 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को सौंपते हुए निदान की दिशा में पहल की मांग की है। मोर्चा की मुख्य मांगों में सरकार स्तर से क्रय किए गए धान के बदले भुगतान शीघ्र कराने, दो लाख तक कृषि लोन माफी करने, पेंशन का भुगतान तथा ससमय किसान सम्मान निधि भुगतान करने आदि की मांग शामिल है। भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि चुनाव के समय मुख्यमंत्री ने किसानों से वादा किया था कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3,200 रूपये प्रति क्विंटल होगा लेकिन अब इसे घटाकर 2,400 रूपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इस दर पर भी किसानों भुगतान अब तक नही किया गया है। राज्य सरकार का यह कदम किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.