किसानों से शीघ्र फॉर्मर रजिस्ट्री बनवाने का किया आह्वान
अमरोहा, अप्रैल 17 -- अमरोहा, संवाददाता। डीएम की अध्यक्षता में शुक्रवार को गांव बरखेड़ा राजपूत एवं पलौला में फार्मर रजिस्ट्री का विशेष कैंप लगाया गया। इसी प्रकार सीडीओ की अध्यक्षता में गांव टिकिया में भी फार्मर रजिस्ट्री शिविर लगाया गया।डीएम ने बताया कि किसान रजिस्ट्री को किसान आईडी या गोल्डन कार्ड भी कहा जाता है। यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिसमें किसान की समस्त भूमि का विवरण दर्ज रहता है। अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, गेहूं-धान-सरसों आदि फसलों की क्रय केंद्रों पर बिक्री, खाद-बीज खरीद, किसान क्रेडिट कार्ड, आपदा मुआवजा तथा कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता आदि विभागों की सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य हो गई है। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री में आई तेजी, 77 फीसदी होने का दावा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.