नोएडा, अप्रैल 16 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। यीडा के ओएसडीए शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दस्तमपुर सेक्टर-8 में सौर ऊर्जा के उपकरण तैयार करने वाली कंपनी को भूमि आवंटित की गई है। गुरुवार को यहां कुछ किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया था। उनका आरोप था कि उन्हें भूमि की रकम और अन्य लाभ नहीं मिले हैं। वहीं, म्याना सेक्टर-10 में एस्कोर्ट कबौटा कंपनी को जगह दी गई है। यहां भी किसानों की इसी प्रकार की समस्या थी। किसानों के साथ वार्ता कर समस्या का समाधान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...