किसानों से योजनाओं की जानकारी की साझा
वाराणसी, अगस्त 6 -- वाराणसी। यूपी एग्रीज परियोजना के प्रदेश के नोडल अधिकारी विनायक, युवराज आहूजा और सौम्या ने बुधवार को पिंडरा ब्लॉक के भानपुर गांव का दौरा किया। अधिकारियों ने पॉली हाउस, डेमो प्लॉट, सब्जी की खेती, कलेक्शन सेंटर और फार्म मशीनरी बैंक का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की। इनके साथ उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल, जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह और जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार भी रहे। इस दौरान किसानों को रबी फसलों के लिए ऑनलाइन बीज बुकिंग की जानकारी दी गई। इस मौके पर अंबुजा फाउंडेशन से सुनील कुमार चौरसिया, अमन कुमार, जूनियर कुमार, साहब सिंह यादव, हेमलता भारती, शिशिर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.