देवरिया, अप्रैल 9 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। उपजिलाधिकारी बरहज विपिन कुमार द्विवेदी बुधवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम भूलईपुर पहुंचे। गांव में किसानों से मिले। आग से हुए नुकसान का आकलन किया और किसानों को मदद का भरोसा दिया।तीन अप्रैल को आग लगने से भूलइपुर, नैपुर, तलौरा आदि गावों में करीब दो सौ बीघा गेहूं की फसल जल गई थी। बड़े पैमाने पर तबाही के बावजूद सर्वे में राजस्व कर्मियों द्वारा लापरवाही की जा रही थी। हिंदुस्तान ने मंगलवार के अंक में जल गई फसल, कोई सर्वे करने भी नहीं पहुंचा शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए यूपी उपजिलाधिकारी बुधवार को स्वयं लेखपाल रोशन मिश्र के साथ गांव पहुंचे। जले हुए खेतों और आशियानों को देखा। भूखल प्रजापति से भी मिले जिनका आशियाना जल गया था। उनको उनका राशन देने के लिए कोटेदार को निर्देशित किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.