किसानों से मक्का खरीद की तैयारी जोरों पर
गोंडा, मई 24 -- गोण्डा। जिले में मक्का उत्पादन का बढ़ता रकबा अब किसानों के लिए राहत की उम्मीद लेकर आया है। रवि विपणन वर्ष 2025-26 के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) योजना अंतर्गत प्रशासन ने मक्का खरीद की तैयारियां तेज कर दी हैं। शासन के निर्देशानुसार जिले में 15 जून से किसानों से मक्का की खरीद शुरू होगी। इस वर्ष मक्का का समर्थन मूल्य 2410 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन ने खरीद व्यवस्था के सुचारु संचालन, निगरानी और अनुश्रवण के लिए अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार को प्रभारी अधिकारी नामित किया है। डीएम प्रियंका निरंजन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। प्रशासन का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और बिचौलियों की भूमिका को समाप्त करना है।
मक्का उत्पादन में वृद्धि पिछले कुछ वर्षो में जिले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.