फिरोजाबाद, दिसम्बर 11 -- शिकोहाबाद में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के मुख्य सचिव के नेतृत्व में नेशनल हाईवे स्थित मंडी समिति में किसानों की बाजरा की फसल नहीं खरीदे जाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने क्रय केंद्र अधिकारी पर आरोप लगाया कि केंद्र प्रभारी किसानों की फसल को न खरीदकर मंडी में आढ़तियों के माध्यम से बाजरा की खरीद कर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। जब किसानों ने केंद्र प्रभारी से वार्ता करनी चाही लेकिन उन्होंने किसानों की बात को नहीं सुना। किसानों का आरोप है कि किसानों से वार्ता के लिए बंटू यादव नाम के युवक मंडी समिति ने भेज दिया। किसानों का आरोप है कि युवक ने किसानों, किसान नेताओं के साथ गलत व्यवहार किया। किसानों ने अभद्र व्यवहार से नाराज होकर गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.