कुशीनगर, दिसम्बर 14 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक परिसर में मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय आरपीएल (रिकग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग) दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका समापन शनिवार को हुआ। इसमें क्षेत्र के किसानों को तकनिकी व जैविक खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारिया दी गईं। कृषि तकनीकी प्रबंधक अखिलेश कुमार गौड़ ने कहा कि जानकारी के अभाव में किसान उर्वरकों का असंतुलित व अत्यधिक प्रयोग कर रहे हैं, जिससे न केवल खेती की लागत बढ़ रही है बल्कि भूमि भी प्रदूषित हो रही है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। किसानों को पशुपालन के साथ-साथ जीवामृत के प्रयोग द्वारा जैविक खेती करने के तरीकों की जानकारी दी गई। वहीं क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कृषि विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.