भभुआ, फरवरी 23 -- कैमूर जिले में अबतक 85.68 प्रतिशत हो चुकी है धान की खरीदारी कैमूर में 234512 एमटी धान खरीद का निर्धारित किया गया है लक्ष्य (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरकार ने किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीद की समय सीमा बढ़ा दी है। पहले सरकार ने किसानों से क्रय केन्द्रों के माध्यम से 28 फरवरी तक धान की खरीद के लिए तिथि निर्धारित की थी। लेकिन, अब खरीद की तिथि बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दी गई है। जिला सहकारिता कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस साल जिले में धान खरीद का लक्ष्य 234512 एमटी मिला है। अबतक जिले में 20714 किसानों से दो लाख 934 एमटी धान की खरीद की गई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 85.68 प्रतिशत है। जिला सहकारिता पदाधिकारी शशिकांत शशि ने इसकी पुष्टि की और बताया कि सभी क्रय समितियों को समय सीमा के अंदर धान खरीद का कार्य पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.