किसानों से तीस लाख बीस हजार रुपयों की ठगी
मुजफ्फर नगर, अगस्त 1 -- जानसठ। सहारनपुर के रहने वाले हाजी इकराम ने धोखाधडी से किसानों से 30 लाख 20 हजार रुपये ऑनलाइन और नगद ठग लिए। पीड़ित किसानों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की दी। जैविक खेती और वर्मी कंपोस्ट खाद के नाम पर किसानों से 30 लाख 20 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जानसठ व आसपास के किसानों सुदेश, अमित, देवकीनंदन, सईदुज्जमा आदि ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की थी। पीड़ितों का आरोप है कि सहारनपुर स्थित स्टेप फार्मिंग इंडिया ओपीसी प्रा. लि. के सीएमडी हाजी इकराम ने एक सेमिनार आयोजित कर किसानों को लुभाया था। आरोपी ने 9 प्रतिशत मासिक रिटर्न और सरकारी सब्सिडी का झांसा देकर 13 फरवरी से 25 मई 2024 के बीच ऑनलाइन व नकद रुपये हड़प लिए।बाद यह भी पढ़ें- साइबर ठगी का नया स्वरूप: धोखाधड़ी के वे तरीके जिनकी जानकारी हर भारतीय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.