बागेश्वर, मार्च 5 -- गरुड़। यूकॉस्ट के सहयोग से रिठाड़ गांव में जैविक खेती विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने किसानों से जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया। हितैषी संस्था के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि आज खेती भी प्रदूषण की चपेट में आ गई है। रासायनिक खादों और खरपतवार नाशकों के अत्यधिक प्रयोग से फसल का उत्पादन तो बढ़ रहा है, लेकिन इसके दुष्प्रभावों से मिट्टी की गुणवत्ता घट रही है और खाद्य पदार्थों के माध्यम से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो रही है। उन्होंने कहा कि मिट्टी भी धीरे-धीरे प्रदूषण की चपेट में आ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...