बिजनौर, जून 8 -- भारतीय किसान यूनियन की बैठक आयोजित हुई। जिसमें हरिद्वार में आयोजित चिंतन शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष सुनील प्रधान द्वारा कई पदाधिकारियों को मनोनित किया। सोमवार को धामपुर रोड स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित भारतीय किसान यूनियन की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने कहा कि हरिद्वार में होने वाले तीन दिवसीय चिंतन शिविर में किसानों से पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन के विस्तार पर चर्चा की। बैठक में मंगल सिंह को ब्लॉक संगठन मंत्री, प्रीतम सिंह को ब्लॉक संरक्षक, नेपाल सिंह को ब्लॉक सचिव, अरविंद कुमार को न्याय पंचायत अध्यक्ष मीमला, योगेंद्र सिंह को न्याय पंचायत अध्यक्ष बैरमाबाद गढ़ी मनोनीत किया गया। यह भी पढ़ें- भाकियू टिकैत गुट की जिला स्तरीय पंचायत आयोजित बैठक की ...