घाटशिला, दिसम्बर 30 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के मुटूरखाम एवं चंदनपुर लैंपस में धान अधिप्रप्ति केंद्र का मंगलवार को बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने उद्घाटन किया। यहां सरकार के द्वारा किसानों से उचित मूल्य पर समय सीमा अंतर्गत धान की खरीदी की जाएगी। विधायक समीर मोहंती ने बताया कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब किसानों को 48 घंटे के अंदर धान खरीद की राशि का भुगतान उनके बैंक खाते में किया जाएगा। अगर किसी त्रुटि से 48 घंटे में भुगतान न हो पाए तो सात दिनों के अंदर किसी भी रूप में किसानों को राशि का भुगतान किया जाएगा। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शिव चरण हांसदा, सुनाराम हांसदा, सावना मांडी, गोपन पड़ीहारी, समीर दास, सनत घोष आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.