चंदौली, अप्रैल 20 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित पीएम कृषक भारतीय सेवा केंद्र पर सोमवार को कृषि संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के किसानों को आधुनिक खेती, उर्वरक प्रबंधन एवं सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को नई तकनीकों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना रहा।मुख्य अतिथि क्रय विक्रय समिति के पूर्व अध्यक्ष मंगला राय ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते समय के साथ खेती में वैज्ञानिक तरीकों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने किसानों को राइजो सुपर उत्पाद के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि इससे फसलों की जड़ों का विकास बेहतर होता है, जिससे उत्पादन में वृद्धि होती है। यह भी पढ़ें- किशनगंज : उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर किसानों को दी गई विस्तृत जानकारी संगोष्ठी म...