चाईबासा, मई 4 -- चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा है कि कृषि,पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी एवं रोजगार परख योजनाओं का लाभ जिले के अधिकतम किसानों एवं पशुपालकों को उपलब्ध हो। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने जिला पशुपालन, जिला कृषि एवं जिला सहकारिता कार्यालय के माध्यम से संचालित केंद्र एवं राज्य प्रायोजित योजनाओं में प्रगति की समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को समृद्धि के रास्ते पर ले जाने के लिए नई-नई तकनीक की उपलब्धता हो। कृषकों के उत्पाद का वैल्यू एडिशन, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर तैयार कर किसानों को आधुनिक कृषि प्रणाली की जानकारी, नियमित क्षेत्र भ्रमण आदि से संबंधित रोड म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.