लखीमपुरखीरी, मई 3 -- जिले में प्रस्तावित नए परिसीमन को लेकर किसानों और क्षेत्रीय जनता की सुविधाओं के अनुरूप सीमांकन किए जाने की मांग उठने लगी है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार दीक्षित ने इस संबंध में शासन प्रशासन को ज्ञापन भेजकर जनहित में आवश्यक बदलाव करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में कई गांव प्रशासनिक रूप से दूरस्थ तहसील विकासखंड और थानों से जुड़े हुए हैं जिससे ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। उदाहरण देते हुए बताया कि गोला गोकर्णनाथ से लखीमपुर की ओर महज दो किलोमीटर बाद ही नेवादा बिजौरिया से तहसील व विकासखंड लखीमपुर शुरू हो जाता है जबकि कई गांवों की दूरी गोला से मात्र 10-15 किलोमीटर है लेकिन उन्हें 30-35 किलोमीटर दूर लखीमपुर से जोड़ा गया है। यह भी पढ़ें- सीतापुरम टाउ...