मिर्जापुर, मई 8 -- मिर्जापुर, संवाददाता । शासन के तरफ से किसानों को फसलों के मुफ्त बीज वितरण कार्यक्रम के लिए जिले में लगभग 48 हजार मिनीकिट भेजी गई है। मिनीकिट का प्राप्त करने के लिए किसानों को दस मई तक आन लाइन आवेदन करना होगा जिसके बाद ई-लाटरी से किसानों का चयन करेगा। मिनीकिट में सांवा, कोदो और ज्वार-बाजरा के बीज रहेगे। जिले में खरीफ के सीजन में कमजोर बारिश की संभावना को देखते हुए कृषि विभाग कम पानी वाले मोटे अनाज की बुवाई की तैयारी में जुट गया है। उप निदेशक कृषि विकेश पटेल ने बताया कि किसानों को मिनीकिट के लिए आन लाइन आवेदन करना होगा। किसानों का चयन ई लाटरी के माध्यम से ''पहले आओ-पहले पाओ'' योजना के तहत किया जाएगा। कृषि विभाग के पोर्टल पर विकास खण्डवार लक्ष्य फीड कर दिया गया है। योजना का लाभ लेने के लिए किसान कृषि विभाग के पोर्टल www.ag...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.