बागपत, जनवरी 7 -- दाहा। बामनौली गांव में गन्ना भुगतान को लेकर किनौनी मिल के खिलाफ चल रहा किसानों का धरना किसानों के मतभेद के कारण समाप्त हो गया। किसानों द्वारा तीसरे दिन बुधवार को क्रय केंद्र पर तौल शुरू करा दी गई। बामनौली गांव में स्थित किनौनी मिल के सी व डी संयुक्त गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने तीन दिन से धरना देकर तौल बंद करा रखी थी। किसानों का आरोप था कि किनौनी मिल गन्ना भुगतान में काफी पीछे चल रही है। भुगतान की मांग को लेकर जहां सोनू, माया, समरपाल, पवन, महेशपाल, गजेंद्र शास्त्री, राजीव, पिंटू,रणबीर आदि किसान धरना देकर बैठे थे। वहीं तीसरे दिन किसानों के बीच ही आपस में गन्ना डालने को लेकर हुए मतभेद के कारण कुछ किसानों ने गन्ना तौल शुरू करा दी गई। धरना दे रहे किसानों ने बताया कि आपसी मतभेद के कारण तौल शुरू करा दी गई थी, जिस कारण धरना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.