वाराणसी, जून 3 -- सेवापुरी (वाराणसी)। बाराडीह गांव में मंगलवार को बहुद्देशीय किसान कल्याण केंद्र पर मंगलवार को यूपी एग्रीज परियोजना के अंतर्गत सौ से ज्यादा किसानों को निःशुल्क धान और ढैंचा का बीज वितरित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह उर्फ डॉक्टर ने बीज बांटे। सेवापुरी ब्लॉक के लोहराडीह बनौली, रघुनाथपुर और घोषिला के किसान मौजूद रहे। सेवापुरी के बीडीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परियोजना में 30 ग्रामसभाओं का चयन किया गया है। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) अमित कुमार सिंह ने बताया कि बाराडीह किसान कल्याण केंद्र पर कुल 110 किसानों को निःशुल्क ढैंचा और सांभा सबवन धान के बीज वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- धान आधारित कृषि प्रणाली तकनीकों की विश्व बैंक मिशन दल ने देखी प्रगति ग्राम प्रधान राजेश सिंह, सहायक विकास अधिकारी रक्षा...