फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 26 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मंदी की मार को सह रहे ऐसे आलू किसान जिन्होंने हालैंड आलू की पैदावार की है उन किसानों के लिए अच्छी खबर है। नेपाल से हालैंड आलू की डिमांड आने लगी है। इसके लिए गुरुवार नेपाल के लिए लोडिंग भी शुरू कर दी गयी है। बाकी बैराइटी के आलू का हाल कोई ज्यादा सुर्ख नही है। आलू का भाव अभी स्थिर चल रहा है। जनपद में किसानों ने बड़ी उम्मीद के साथ आलू की फसल की थी। अगैती आलू निकला तो किसान बर्बाद हो गए। बाद में आलू को लेकर जो उम्मीद जागी थी उस पर भी पानी फिर गया। किसानों को पिछैती आलू के भी कोई खास रेट नहीं मिल सके। ऐसे हालात में किसानों के सामने बचे खुचे आलू को कोल्डमें रखने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। जो जरूरतमंद किसान थे उन्होंने औने पौने दामों मे ही अपनी फसल को बेच दिया। पिछले दो दिनों से आलू का भाव स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.