किसानों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान: तोमर
मुजफ्फर नगर, जून 2 -- छपार। क्षेत्र के गांव खिंदडिया में मंगलवार को चरण सिंह के आवास पर भाकियू तोमर की बैठक का आयोजन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि किसानों की आवाज को बुलंद करने और संगठन को मजबूत करने के लिए देशभर में किसान जागरूक अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश, मंडल व जिला स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता धरातल पर उतरकर गांव -गांव जाकर किसानों के बीच चौपाल लगाकर खाद-बीज की उपलब्धता, बिजली संकट और बकाया भुगतान की समस्याओं का समाधान कराए। प्रत्येक गांव में संगठन की इकाई का गठन करें। अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और संगठन की शक्ति को गांव-गांव तक फैलाना है। जब तक किसान एकजुट व जागरूक नही होगा, तब तक समस्याओं का स्थायी समाधान नही है। इस दौरान पवन त्यागी, मुकेश गुर्जर, दीपक तोमर, अजय त्यागी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.