मेरठ, अप्रैल 12 -- रविवार को मेरठ रोड स्थित जीजी मॉल में भाकियू किसान क्रांति द्वारा आयोजित किसान-मजदूर स्वाभिमान पंचायत में बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और आमजन शामिल हुए। सभी एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। कार्यक्रम की शुरुआत सरधना चुंगी से निकाली गई विशाल पदयात्रा से हुई, जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विपिन मलिक ने किया। पदयात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल पर पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन मलिक ने की। जबकि जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने किया। पंचायत में वक्ताओं ने किसानों और मजदूरों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों, कृषि संकट, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भूमि संबंधी समस्याओं पर विस्तार से अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने कहा कि ...