अंबेडकर नगर, जनवरी 16 -- अम्बेडकरनार। किसानों व मजदूरों के कर्ज की माफी, बिजली दरों में की गई वृद्धि वापस लेने सहित विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्टे्रट के निकट धरना दिया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार अकबरपुर को सौपा। धरने की अध्यक्षता किसान सभा जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध चौबे ने किया। धरने को सत्यदेव पाल, राम सुभग, चलाकू पाल, अमर सिंह ने संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.