गंगापार, अप्रैल 5 -- मेजा तहसील क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से बिगड़े मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार हो रही बारिश किसानों पर शामत बनकर टूट रही है, जिससे गेहूं और सरसों की कटाई व मड़ाई का काम पूरी तरह प्रभावित हो गया है। किसानों को अब भारी नुकसान की आशंका सताने लगी है। ब्लॉक क्षेत्र उरुवा के रामनगर निवासी विश्वम्भर नाथ यादव, मदरा मुकुंदपुर के कृपाशंकर मिश्र और जनार्दन मिश्र, चिलबिला के शिवशंकर पांडेय व नागेश पांडेय, बसैनपुर के गुरु प्रसाद तिवारी व जितेंद्र सिंह सहित कई गांवों के किसानों ने बताया कि बारिश के चलते खेतों में खड़ी फसल की कटाई रुक गई है। वहीं, जो फसल पहले ही कट चुकी थी, उसकी मड़ाई भी अधर में लटक गई है। किसानों का कहना है कि इस वर्ष धान की फसल पहले ही खराब हो चुकी थी। अब गेहूं और सरसों की फसल पर भी मौसम की मार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.