अमरोहा, फरवरी 25 -- अमरोहा। बिजनौर में किसानों और हेमराज कालोनीवासियों पर हुए मुकदमों को लेकर भारतीय किसान संघ जनपद अमरोहा के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मंगलवार को विरोध जताया। कलक्ट्रेट पहुंचकर मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें किसानों और हेमराज कालोनीवासियों पर दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने की सरकार से मांग की गई। इस दौरान धर्मपाल सिंह चौहान, महीपाल सिंह, आलोक चौहान, सतीश त्यागी, विपिन कुमार, हरिप्रकाश राणा, डॉ.शिवचरण सैनी, पुनीत कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...