नोएडा, जून 15 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले जेवर के किसानों ने सोमवार को पहले दिन हवाई चप्पल में हवाई जहाज के सफर का अनुभव किया। 28 महिलाओं समेत 172 किसानों ने विमान से लखनऊ तक यात्रा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संवाद किया और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। एयरपोर्ट पहुंचीं जेवर क्षेत्र के किसान परिवारों की महिलाओं ने पारंपरिक साड़ी पहन रखी थी, जबकि अधिकांश किसानों ने सामान्य ग्रामीण वेशभूषा धारण की थी। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद इन्हें बोर्डिंग पास दिए गए। इसके बाद वे निर्धारित सुरक्षा जांच प्रक्रिया से गुजरते हुए विमान में सवार हुए। यह भी पढ़ें- सपना साकार कर दिया; पहली उड़ान से लखनऊ आए जेवर के किसान, बोले- धन्यवाद योगी जी इस विशेष यात्रा में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह...