किसानों ने सीखे आधुनिक खेती के गुर
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 4 -- जानसठ। गांव चितौड़ा में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में जिला कृषि विभाग के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन योजना के तहत कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दो दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को उन्नत खेती, फसल विविधीकरण और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराना था। कार्यक्रम में 448 किसानों ने भाग लिया और अपनी कृषि समस्याओं का समाधान पाया। कृषि विभाग के उप निदेशक डॉक्टर प्रमोद सिरोही ने फसल अवशेष (पराली) जलाने से मानव स्वास्थ्य और मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर पड़ने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति किसानों को सचेत किया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉक्टर यशपाल सिंह ने किसानों की व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा की और कहा कि विकसित भारत के निर्माण में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.