किसानों ने सीखी प्राकृतिक खेती की तकनीक
मधेपुरा, सितम्बर 30 -- शंकरपुर, संवाद सूत्र। कृषि विभाग की ओर से कृषक परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत प्रखंड के बेहरारी स्थित प्रगतिशील किसान उपेन्द्र कुमार के प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया गया। इसमें मधेपुरा एवं सिंहेश्वर प्रखंड के 50-50 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों और कम लागत वाली कृषि पद्धतियों की व्यावहारिक जानकारी दी गयी। प्रगतिशील किसान उपेन्द्र कुमार ने किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व और इसके लाभ की जानकारी दी। जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा रीतेश रंजन ने बताया कि 29 सितंबर को घैलाढ़ एवं गम्हरिया और 30 सितंबर को मुरलीगंज एवं कुमारखंड प्रखंड के 50-50 किसानों को इसी प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Munger News: खरीफ महोत्सव में किसानों को मिली आधुनिक खेती की जानकारी कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.