किसानों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
हरदोई, अगस्त 17 -- मल्लावां, संवाददाता। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को अखिल भारतीय किसान महासभा के नेतृत्व में किसानों ने मल्लावां ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद महासभा के संयोजक ओमप्रकाश के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में किसानों की फसलों का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने, सरकारी निर्धारित मूल्य पर खरीद कर तत्काल भुगतान कराने और गरीब किसानों के कर्ज माफ करने की मांग की गई। इसके अलावा बिजली बिलों की अनियमितताओं को दूर करने तथा गरीब परिवारों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की मांग उठाई गई। किसानों ने किसान आंदोलन के दौरान गांवों में दर्ज फर्जी मुकदमों को वापस लेने, तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने और निजी बिजली ट्यूबवेल से सिंचाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.