पीलीभीत, अप्रैल 10 -- मझोला। किसानों के एक शिष्टमंडल ने गन्ना राज्यमंत्री के जिला प्रतिनिधि कपिल अग्रवाल से उनके कार्यालय में मुलाकात की। क्षेत्र में एक रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से आ रही समस्या को बताया। बताया कि मुख्यमार्ग से मात्र 50 मीटर दूर बैठे लोगों को मुख्य मार्ग पर आने के लिए दो किलोमीटर घूम कर आना पड़ रहा है। इससे बच्चों महिलाओं व बुजुर्गों को भी परेशनियां हो रही है। अंडर पास बनाकर समस्या का हल कराने का आग्रह किया है। भरतपुर, गुलड़िया, न्यूरिया कॉलोनी आदि गांव के किसानों में बलविंदर सिंह, अनमोल सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, हुजूर सिंह, प्रतिपाल सिंह, रिंकू सिंह आदि ने समस्या को रखा। गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि कपिल अग्रवाल ने केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद को समस्या से अवगत कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.