संभल, मई 17 -- भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने रविवार को खिरनी बिजलीघर पर धरना देकर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने क्षेत्र में खराब विद्युत व्यवस्था और अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताई। करीब छह घंटे तक चले धरने के दौरान किसानों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष मिथलेश शास्त्री ने आरोप लगाया कि कई गांवों में बिजली के तार टूटे पड़े हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद उन्हें ठीक नहीं कराया जा रहा। इससे ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि एक नलकूप का तार पिछले चार दिनों से टूटा पड़ा है। जिससे सिंचाई कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। शिकायत करने पर संबंधित अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं। बाद में अधिकारियों द्वारा समस्याओं के जल्द स...