पीलीभीत, मार्च 7 -- पूरनपुर। पूरनपुर सहकारी चीनीमिल को गन्ना आपर्ति करने वाले किसानों ने भुगतान के लिए जिला गन्ना अधिकारी को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया कि चीनीमिल के पेराई सत्र के दौरान दर्जनों किसानों के सट्टे बंद कर दिए गए। इससे किसानों के खातों में गन्ने का भुगतान नहीं पहुंच सका। उन्होंने सट्टे खुलवाकर खातों में भुगतान कराने की मांग की है। पत्र पर भुवनेश शुक्ला, रोहित शुक्ला, ललिता देवी, रामपाल, रुकमणी देवी, कृष्ण मुरारी और निर्मला देवी के हस्ताक्षर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...