भागलपुर, अप्रैल 2 -- बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर, बिहपुर और खरीक प्रखंडों के किसान हाल के बेमौसम आंधी और बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। फसल को हुए भारी नुकसान को लेकर बुधवार को भ्रमरपुर वार्ड 13 समेत विभिन्न गांवों के किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल युवा समाजसेवी सह अधिवक्ता नवनीत झा के नेतृत्व में विधायक ई. शैलेंद्र से मिला और उन्हें आवेदन सौंपा। किसानों ने मांग की कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर सही सर्वे कराया जाए तथा प्रभावित किसानों को उचित फसल क्षतिपूर्ति मुआवजा दिलाया जाए। इस पर विधायक ने मामले में शीघ्र सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...